'आक्रोश में भाजपा' सीएम ने कहा लोकसभा में दुर्योधन और दुस्सासन की तरह ठहाके लगा रहे थे विपक्षी सांसद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लोकसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। लंबी चर्चा के बाद अधिनियम सदन में पारित नहीं हुआ। अब इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,सीएम मोहन यादव,मंत्री कृष्णा गौर के अलावा निर्मला भूरिया शामिल हुई। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सदन में जिस प्रकार ने नारी वंदन अधिनियम पास नहीं हुआ वो सीधे महिलाओं का अपमान था। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने कहा कि 60 साल से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। पहले कांग्रेस की सरकार ने बिल पास नहीं किया और जब एनडीए की सरकार बिल को सदन में लेकर आई तो फिर कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों ने बिल पास नहीं होने दिया। इसके विरोध में भाजपा अब मध्य प्रदेश में जगह-जगह आक्रोश रैली निकालने जा रही है। पहले भोपाल और फिर ब्लाक स्तर पर भी आक्रोश रैली निकाल कर जनता के सामने सच्चाई लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपनी प्रेसवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि बिल पास होने के बाद सदन में कांग्रेस सहित विपक्ष के सांसद ऐसे ठहाके लगा रहे थे जैसे महाभारत में द्रौपदी का चीरहरण होने के दौरान कौरव पक्ष से दुर्योधन और दुस्सासन ठहाके लगा कर हंस रहे थे। सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि कांग्रेस की इस सोच ने उसकी महिलाओं के प्रति मानसिकता को भी उजागर कर दिया है।
What's Your Reaction?