ज्योतिरादित्य सिंधिया और खंडेलवाल की तस्वीर कुछ कह रही है जरा सुनिए तो मुखबिर की जुवानी

May 24, 2026 - 08:34
 0  121
ज्योतिरादित्य सिंधिया और खंडेलवाल की तस्वीर कुछ कह रही है जरा सुनिए तो मुखबिर की जुवानी

भाजपा में जो दिखता है कहानी उसके ठीक विपरीत होती है। कुछ ऐसा ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद वायरल हुई तस्वीर में देखने को मिल रहा है। तस्वीर शिवपुरी की है जहां बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल और ज्योतिरादित्य सिंधियां किसी होटल में एक साथ बैठे सियासी मंत्रणा करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है लेकिन यह साफ है कि यह मुस्कान प्राकृतिक नहीं महज एक सियासी मुस्कान है। साल 2019 में भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पिछली सरकार में जमकर तूती बोली और वो लाजमी भी था क्योंकि सिंधिया ने थाल में सजा कर भाजपा को सरकार दी थी। लेकिन समय बदलने के साथ 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज कर सिंधिया की धाक को कम कर दिया। निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियां यह बताने के लिए काफी हैं कि सिंधिया अब भाजपा के नेता बन कर रह गए हैं न कि जरुरत। पहले सरकार से लेकर संगठन तक सिंधिया का सिक्का चलता था जो अब सीमित कर दिया गया है। हाल ही में निगम-मंडलों की नियुक्ति में जिस प्रकार से महाराज की किलेबंदी की गई वो एक बड़ा उदाहरण है। क्योंकि ग्वालियर अंचल में सिंधिया की राजशाही आज भी चलती है और वहां कि जनता आज भी उन्हें महाराज कह कर ही संबोधित करती है। यही कारण है कि मिशन 28 की तैयारी में जुटी भाजपा ने ग्वालियर-चंबल से छह नेताओं को अध्यक्ष बनाया जिससे राजघराने की किलेबंदी की जा सके। शिवपुरी में सिंधिया और बीजेपी अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात का सार भी यही है। ऐसा लग रहा है कि मानो सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष से कह रहे हों कि मुझको घेरने में आपने कोई कमी नहीं की है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष सहज और सरल व्यक्तित्व वाले नेता जो कुछ कह देता है उसको वो मुस्कुरा कर आगे बढ़ जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow