संयोग से नहीं काबिलियत से प्रदेश महामंत्री बने थे राहुल कोठारी काम के बल पर हासिल किया मुकाम

Aug 21, 2026 - 08:37
 0  33
संयोग से नहीं काबिलियत से प्रदेश महामंत्री बने थे राहुल कोठारी काम के बल पर हासिल किया मुकाम

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी एक ऐसा नाम बन चुका है जिसने छात्र जीवन से राजनीति को अंगीकार किया। संघ की विचारधारा को खुद में समाहित करने वाले कोठारी ने एक-एक करके सीढ़ियां चढ़ी। भाजपा की तरफ से जब भी कोई टास्क मिला तो उसे पूरा करने के लिए पूरी क्षमता लगा दी। चुनाव प्रबंधन में भी राहुल कोठारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली से मध्य प्रदेश आने वाले नेताओं के को-आर्डिनेशन का काम भी उन्होंने किया। अतिथि देवो भव की परंपरा को जीवंत करने वाले कोठारी ने यह बताया कि एमपी के बाहर से जो भी नेता आ रहा है वो देवतुल्य है। इन सभी कामों में दक्षता रखने वाले राहुल कोठारी को भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा। नया दायित्व मिलते ही कोठारी ने अपना रंग दिखाते हुए अपनी काबिलियत भी दिखाई। जब राज्यसभा की तीसरी सीट जीतने के लिए राहुल कोठारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल कोठारी ने भी नेतृत्व की तरफ से मिले मौके को दोनों हाथों से लपका और असंभव सी दिखने वाली राज्यसभा की तीसरी सीट को जीत कर संभव बना दिया। यह एक ऐसा आपरेशन था जिसका दर्द कांग्रेस अब भी महसूस कर रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री उम्र में ज्यादा नहीं हैं लेकिन उनका अनुभव उम्र से ज्यादा है यही कारण है कि उन्हें प्रदेश महामंत्री के दायित्व से नवाजा गया है। कोठारी भाजपा के उन युवा नेताओं में हैं जो भविष्य की भाजपा में हर सांचे पर फिट बैठते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow