'धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे’ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने किया जुवानी प्रहार

Aug 21, 2026 - 08:37
Aug 21, 2026 - 08:55
 0  24
'धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे’ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने किया जुवानी प्रहार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने पलटवार किया है। केसवानी ने पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतू पटवारी और कांग्रेस पर एक कहावत सटीक बैठती है- “धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे।”

डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश के विकास की चिंता करने के बजाय पहले अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर भी पटवारी पर सवाल खड़े किए।

‘जीतू पटवारी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए’

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जीतू पटवारी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी के समय कांग्रेस ने जिन असफलताओं का सामना किया है, उससे प्रदेश की जनता भली-भांति परिचित है। केसवानी ने कहा कि “जीतू पटवारी को अपने गुटों और कबीलों की चिंता करनी चाहिए।” उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच कथित मतभेदों का जिक्र करते हुए कहा कि पटवारी की दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरुण यादव और अजय सिंह राहुल भैया से नहीं बनती।

‘जिस ट्रेन-डिब्बे और इंजन की बात कर रहे हैं, वह कोसों दूर पहुंच चुकी है’

जीतू पटवारी के ट्रेन, डिब्बे और इंजन वाले बयान पर भी दुर्गेश केसवानी ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन, डिब्बे और इंजन की बात जीतू पटवारी कर रहे हैं, वह उनसे कोसों दूर पहुंच चुकी है। केसवानी ने कहा कि जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश के विकास की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार अपने विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

‘मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश बनाने का काम’

भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत बनाने का काम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय अपनी पार्टी की स्थिति और आंतरिक चुनौतियों पर ध्यान देने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow