विधानसभा में यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने युवाओं को किया संबोधित

Jul 7, 2026 - 19:27
 0  37
विधानसभा में यंग इंडियंस पार्लियामेंट का आयोजन राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने युवाओं को किया संबोधित

मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में CII यंग इंडियंस द्वारा "यंग इंडियंस पार्लियामेंट - YiP" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया को समझा और "विकसित भारत 2047" के संकल्प पर संवाद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी होगी, नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सबसे अहम भूमिका में युवा होंगे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि जागरूक, सक्षम और कर्तव्यनिष्ठ युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव रख सकते हैं।

YiP के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों पर बहस की, प्रस्ताव रखे और संसद की कार्यवाही का अनुभव लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में यंग इंडियंस भोपाल चैप्टर चेयर कुहू शर्मा, को-चेयर शोभित जैन और यूथ चेयर जयवर्द्धन जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों का कहना है कि ऐसे मंचों के जरिए युवा अपनी बात संसद तक पहुंचाने का तरीका सीखते हैं और देश के भविष्य की नीतियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow