संघ-संगठन और सरकार की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फेसले पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर

Mar 31, 2026 - 08:05
 0  88
संघ-संगठन और सरकार की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फेसले पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर

सोमवार को सुशासन भवन में संघ,संगठन और सरकार के पदाधिकारियों के बीच एक समन्वय बैठक आयोजित की गई जिस पर सभी की नजरें जमी रहीं। बैठक को गोपनीय रखने का पूरी तरह से प्रयास किया गया था लेकिन Mukhbir वहां पर मौजूद थे जिसके कारण बैठक से संबंधित कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इस बैठक में सुरेश सोनी,दीपक विस्पोते,विमल गुप्ता और स्वप्निल जी शामिल हुए। इनके अलावा सीएम मोहन यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल और शिवप्रकाश बैठक में शामिल हुए। यह बैठक एक ऐसे समय पर आयोजित की गई है जब भाजपा में की तरह की अनिश्चितता देखने को मिली है। अभी तक प्रदेश संगठन महामंत्री की भी नियुक्ति नहीं हुई है फिलहाल उनकी जगह अजय जामवाल काम संभाल रहे हैं। बैठक के दौरान संघ,संगठन और सरकार के बीच समन्वय को लेकर काफी विचार विमर्श किया गया है। बैठक के दौरान विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा होने की खबर आई है। कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल द्वारा विवादित बयान दिए गए थे उन्हें भी यहां पर याद किया गया था। खबर यह भी है कि दोनों सीनियर नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल होने की इच्छा जताई है जिसे मना तो नहीं किया गया है लेकिन हां भी नहीं कहा गया है। बैठक के दौरान सरकार के काम काज की समीक्षा होने के साथ भाजपा में हो रही संगठनात्मक नियुक्तियों पर काफी विचार मंथन किया गया है। इस बैठक का असर जल्द ही सरकार और संगठन में भी देखने को मिलने वाला है। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई है जिस पर सहमति भी बना ली गई है लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा उसकी तारीख दिल्ली से ही तय की जाएगी। संगठन में कुछ और ऐसी नियुक्तियां होने वाली हैं जिसमें संघ के लोग भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow