दतिया में सर्वे कब हुआ किसने किया और कहां करवाया गया सर्वे में किन नेताओं के नाम शामिल थे भाजपा को जवाब देना चाहिए

Jul 14, 2026 - 08:58
 0  90
दतिया में सर्वे कब हुआ किसने किया और कहां करवाया गया सर्वे में किन नेताओं के नाम शामिल थे भाजपा को जवाब देना चाहिए

दतिया में जिस अप्रत्याशित तरीके से राजनीतिक घटनाक्रम घटा उसकी गवाही आज सिर्फ दतिया की जनता नहीं बल्कि प्रदेश की जनता दे रही है। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट यह कह कर काटा गया कि सर्वे रिपोर्ट आपके विपरीत है आप चुनाव नहीं जीत रहे इस लिए पार्टी आशुतोष तिवारी पर दांव लगा रही है। अब दतिया सहित प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि दतिया में सर्वे कब हुआ,सर्वे किसने करवाया और जो सर्वे हुआ उसमें किन-किन नेताओं का नाम शामिल है। क्योंकि हकीकत तो यह है कि दतिया विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के पास पूर्व गृह मंत्री के अलावा कोई अन्य मजबूत नेता नहीं है ऐसी स्थिति में जब आशुतोष तिवारी का नाम फायनल हुआ तो लोग यह जानना चाहते हैं कि सर्वे में आशुतोष तिवारी का नाम शामिल था अथवा नहीं। भाजपा को अगर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाना था तो राघवेन्द्र शर्मा भी दतिया से ही आते हैं आखिर भाजपा ने उनके नाम पर मुहर क्यों नहीं लगाई। बाहर से उम्मीदवार लाकर भाजपा ने दतिया को फिर बाहरी उम्मीदवार दे दिया। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा भी दतिया से नहीं हैं लेकिन जब 17 साल पहले उन्हें दतिया की कमान मिली तो वो दतिया के होकर रह गए और दतिया की जनता को ही अपना परिवार मान लिया। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर सर्वे रिपोर्ट का सहारा लेकर पूर्व गृह मंत्री का टिकट काट दिया। जब भाजपा नेताओं से बात करो तो वहां से जवाब यही आता है कि सर्वे रिपोर्ट में नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार रहे थे। अगर सर्वे हुआ तो किन-किन नेताओं के नाम शामिल थे आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में सर्वे रिपोर्ट को लेकर प्रश्न चल रहा है जिसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow