पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जागृत हिंदू मंच ने फूलों की बारिश कर किया जोरदार स्वागत

Mar 18, 2026 - 16:48
 0  98
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जागृत हिंदू मंच ने फूलों की बारिश कर किया जोरदार स्वागत

मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बुधवार को ईदगाह हिल्स स्थित सनमुख सत्संग हॉल पहुंचे,जहां उनका  पारंपरिक तरीके से जागृत हिंदू मंच द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जागृत हिंदू मंच के संरक्षक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि डबरा में विश्व का पहला नव गृह शक्तिपीठ सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर्षित होंगे। स्वागत समारोह के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान केवल विकास से ही नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से भी बनती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल प्रदेश की परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मध्य प्रदेश ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। महाकाल लोक, ओंकारेश्वर और अब नवग्रह शक्ति पीठ जैसे प्रोजेक्ट राज्य को एक प्रमुख धार्मिक गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जागृत हिंदू मंच के संयोजक एडवोकेट सुनील जैन शिव असरानी अध्यक्ष अशोक कुमार सेन,रोहित कुशवाहा,शैलेंद्र कुशवाहा,ट्विंकल गोलू गोस्वामी,पंडित राजीव द्विवेदी,दीपक चतुर्वेदी,भैया लाल,अमित वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow