अब गांव जाने का सरकार ने लिया 'संकल्प' जनता की समस्याओं का होगा समाधान

Jan 12, 2026 - 08:51
 0  107
अब गांव जाने का सरकार ने लिया 'संकल्प' जनता की समस्याओं का होगा समाधान

प्रदेश की जनता के मन में सरकार के प्रति अच्छी छवि स्थापित करने के लिए मोहन सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत सरकार चार चरणों में अभियान चलाने जा रही है। जो 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है अथवा नहीं उसकी जानकारी अधिकारी और कर्मचारी जुटाएंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाया जाता है इसी मौके पर अभियान का आगाज किया जा रहा है।इस मौके पर चार चरणों में चलने वाले अभियान में ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर समितियां गठित होंगी। आवेदन और शिकायतों को एकत्र करने के लिए दल गठित किए जाएंगे। जिसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। सभी गतिविधियां सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार पहला चरण 15 फरवरी तक चलेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत,नगरीय निकायों के वार्ड में नगरीय वार्ड स्तरीय समिति बनाई जाएगी। जिसमें ग्राम तथा नगरीय वार्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। इसके साथ ही आवेदन और शिकायतों को एकत्रीकरण करने के लिए दल गठित होगा। यह विभिन्न योजनाओं,सेवाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतों को शिविर लगा कर घर-घर जाकर एकत्रित किया जाएगा। नोडल अधिकारी अपने लाग-इन  से सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करेंगे। यह क्लस्टर/जोन स्तर के अधिकारी के पास जमा होंगे,जो विभागवार संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे और उसका समाधान करेंगे। आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगा। इसमें प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन के साथ शेष आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। तीसरा चरण 16 से 26 मार्च तक चलेगा और चौथा चरण 26 से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर जिन प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ है उनका समाधान जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक करके किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow