एल्डरमैन के 1800 से अधिक पदों की सूची पर सरकार की मुहर आज-कल में जारी हो सकती है सूची

Mar 26, 2026 - 08:19
 0  88
एल्डरमैन के 1800 से अधिक पदों की सूची पर सरकार की मुहर आज-कल में जारी हो सकती है सूची

मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन और सरकार की तरफ से नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैन के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार पहले नियुक्ति के आदेश जारी होंगे उसके बाद पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 1800 से अधिक नामों की फाइनल सूची पर मुहर लगा दी गई है। इनमें ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी गई है जो नगरीय निकायों के प्रशासनिक कार्यों और नगर पालिक अधिनियम के जानकार हैं। पार्टी संगठन ने विधायकों से नाम मांगे थे। भोपाल,इंदौर,जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े नगर निगमों में आठ से दस एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। जबकि नगर पालिकाओं में छह-छह और नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैनों के नियुक्ति करने की खबर है। इस तरह 16 नगर निगमों में, 99 नगर पालिकाओं और 298 नगर परिषदों में 1800 से अधिक एल्डरमैनों की नियुक्ति का फार्मूला तय किया गया है। गौरतलब है कि मोहन सरकार के बनते से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसका इंतजार था। इसमें अन्य दलों से आए नेताओं को भी समायोजित किया जाएगा। साल 2027 में नगरीय निकाय चुनाव होना है ऐसे में एल्डरमैनों को सवा डेढ़ साल का समय मिलेगा। एल्डरमैनों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने की संभावना है और फिर टुकड़ों-टुकड़ो में निगम-मंडलों की सूची भी जारी की जाएगी। भाजपा का संगठन अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और अब मिशन 28 को देखते हुए पार्टी की तरफ से सभी नियुक्तियों को जल्दी से जल्दी पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow