गले नहीं उतर रही भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची,उम्मीद से भिन्न लेकिन उम्मीदों जगाने वाली सूची
लंबे इंतजार के बाद मप्र भाजपा में कुछ दिन के सन्नाटे के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। भाजपा की इस सूची ने बड़े-बड़े विश्लेषको को हैरान और परेशान कर दिया है। ये तो सभी को मालूम था कि कुछ नया होगा लेकिन इस प्रकार से होगा किसी ने नहीं सोचा था। उपाध्यक्षों,महामंत्रियों और मंत्रियों की तो सूची जारी हुई सभी सभी में सवाल खड़े हो रहे हैं। सूची में साफ नजर आ रहा है कि किस काफी सोच विचार कर कुछ ऐसे लोगों को बाहर कर दिया गया है जिनका किसी के नाम से संबंध था। सूची का लिश्लेषण करने में राजनीतिक विश्लेषकों को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। सूची में शामिल चेहरों को एक-एक नेता से जोड़ कर देखा जा रहा है। अब भी बहुत से पदों की सूची आनी बांकी है जिसमें कुछ और चौकाने वाले हैं।
What's Your Reaction?