पार्टी गई 'तेल लेने' जाति आधारित प्रकोष्ठ दिलाएंगे कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत

Feb 4, 2026 - 11:17
 0  107
पार्टी गई 'तेल लेने' जाति आधारित प्रकोष्ठ दिलाएंगे कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत

एक दौर था जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पार्टी गई तेल लेने आप मुझको देख कर वोट दो। और अब कांग्रेस अध्यक्ष अपनी उस बात को सच करते नजर आ रहे हैं। दरअसल कांग्रेस के संविधान के विपरीत जाकर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने जाति आधारित प्रकोष्ठ का गठन कर एक नई राजनीति को हवा दे दिया है। हांलांकि कांग्रेस अध्यक्ष इसे व्यवसाय आधारित संबंधित प्रकोष्ठ बता रहे हैं  जबकि कांग्रेस अध्यक्ष के इस फैसले का विरोध खुद उनकी पार्टी के ही नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। अभी तक कांग्रेस में अनुसूचित जाति,पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक और आदिवासी विभाग होते थे लेकिन कांग्रेस ने समाज समन्वय प्रकोष्ठ के अंतर्गत अलग-अलग समाजों के लिए समन्वयक नियुक्त किए हैं। जिसमें बंगाली समाज के समन्वयक मिथुन विश्वास,बंजारा समाज समन्वयक मांगीलाल नायक,तैलिक साहू राठौर समाज समन्वयक हितेष साहू, सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण समन्वयक रमेश चंद्र विश्वकर्मा,स्वर्ण कला समन्वयक राम मनोहर सोनी,कोली कोरी समाज का समन्वयक संजय मालवीय को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है की UGC के नियमों को लेकर देश भर में सवर्ण समाज भाजपा से नाराज हैं और इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा है। उसके बाद भी मध्य प्रदेश कांग्रेस से जातियों के आधार पर प्रकोष्ठ बना कर यह बताने की कोशिश हो रही है कि चुनाव जातियों के बल पर ही जीते जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow