भाजपा क्यों जारी नहीं कर पाई 30 जिलों की कार्यकारिणी आखिर कौन डाल रहा अड़ंगा

Nov 25, 2025 - 11:18
 0  79
भाजपा क्यों जारी नहीं कर पाई 30 जिलों की कार्यकारिणी आखिर कौन डाल रहा अड़ंगा

मप्र भाजपा ने दिवाली के पहले जिला कार्यकारिणी घोषित करने में जमकर फुर्ती दिखाई लेकिन दिवाली के दौरान के दौरान जैसे ही प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हुई उसके बाद करीब 30 जिलों की कार्यकारिणी में ब्रेक लग गया। ऐसा लगता है जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता जिलों की कार्यकारिणी को भूल गए और वो प्रदेश की कार्यकारिणी में ही फोकस हो गए। दरअसल जिन जिलों में कार्यकारिणी घोषित होनी है उन जिलों में ही अंतर्कलह नहीं हो रहीं। बचे हुए जिलों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के भी कई नेता आपस में अंतर्कलह कर रहे हैं। भाजपा एक कैडर बेस पार्टी होने की बात करती है लेकिन हकीकत तो यह है कि पिछले कुछ समय से भाजपा में कैडर नहीं वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। भाजपा में हर नेता एक दूसरे के कंधे में बंदूक रख कर निशाना साधने का प्रयास कर रहा है। खुद को बचाए रखने और दूसरे का काम लगाने की जद्दोजहद में भाजपा जिलों की कार्यकारिणी जारी नहीं कर पाई है। अब तो जिलों की छोड़ सिर्फ प्रदेश स्तर पर बात हो रही है। दिवाली के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद लगातार प्रदेश कार्यकारिणी पर ही काम चल रहा है। निगम-मंडलों को लेकर भी पार्टी में लगातार रस्साकसी का खेल चल रहा है। जो नेता खुद को निगम-मंडल में दावेदार के तौर पर देख रहे थे और मजबूत नेताओं के माध्यम से अपनी जुगाड़ लगवा रहे थे उन नेताओं को कार्यकारिणी में शामिल कर निगम-मंडल में शामिल होने के सपने को खत्म किया जा रहा है। हाल ही में तीन नियुक्तियां हुई हैं जिसमें मोर्चा,प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति हुई। तीनों नेता निगम-मंडल के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे लेकिन तीनों को संगठन में दायित्व देकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। हांलांकि अभी करीब 200 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं जिसमें बहुत नेताओं को अर्जेष्ट किया जाएगा। लेकिन इन सारी जद्दोजहद के बीच भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने में पिछड़ गया है। हांलाकि पार्टी में कुछ नेता अब भी कोशिश कर रहे हैं कि जिलों की कार्यकारिणी जल्द घोषित हो जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow