संतोष वर्मा को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण वर्ग में आक्रोश मुंह काला करने वाले को 51 हजार के इनाम का ऐलान

Nov 25, 2025 - 17:11
 0  100
संतोष वर्मा को लेकर प्रदेश के ब्राह्मण वर्ग में आक्रोश मुंह काला करने वाले को 51 हजार के इनाम का ऐलान

मध्य प्रदेश में अजाक्स के नवनियुक्त आईएएस अफसर संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मणों पर दिए बयान से प्रदेश के ब्राह्मण वर्ग में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समाज के लोग संतोष वर्मा के खिलाफ अलग-अलग टिप्पणियां दे रहे हैं। इस मामले के बाद अब IAS वर्मा के अलग-अलग कारनामे भी सामने आने लगे हैं। उनका नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है और अब नया विवाद उनके पुराने मामलों को एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। संतोष वर्मा 2021 में राज्य सेवा से प्रमोशन पाकर आईएएस बने थे। लेकिन प्रमोशन के समय उन्होंने इंदौर कोर्ट में दो फर्जी दस्तावेज लगाए थे। एक दस्तावेज में उन्होंने लिखा था कि उन्हें केस में बरी कर दिया गया है, जबकि दूसरे में यह उल्लेख किया था कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। जिन न्यायाधीश के नाम का उपयोग कर वर्मा ने यह दस्तावेज लगाए थे, उसी न्यायाधीश ने इन जालसाजी की शिकायत एमजी रोड थाने में दर्ज कराई थी। ब्राह्मण वर्ग में इस कदर आक्रोश देखने को मिला है एक व्यक्ति ने संतोष वर्मा का मुंह काला करने के लिए 51 हजार रुपये के इनाम का भी ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow