गांव चलो अभियान के तहत पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लगाई 'जन चौपाल' हितग्राहियों से सीधे किया संवाद
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना के जरधोवा गांव में जन चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद किया इस अवसर पर सांसद ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन सरकार की जन कल्याणकारी योजना की उन्होंने जानकारी दी। जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली पानी की समस्या की तरफ ध्यान आकर्षित कराया इस पर सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है की जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंचे और देश के प्रत्येक गांव में बिजली सुचारू रूप से पहुंचे। गांव चलो अभियान के मकसद की जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मंशा है कि सरकार जनता के दरवाजे जाए और उनकी समस्या सुनकर मौके पर निराकरण करें। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि शासकीय अमले के साथ-साथ हम गांव में आपके घर में मौजूद हैं प्रधानमंत्री मोदी की सरकार और मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार आज आपके द्वारा आपके पास आई है।
What's Your Reaction?