मुख्य सचिव अनुराग जैन ने क्यों कहा कि मैं 'चीफ कम्प्लेंट ऑफिसर बन गया हूं' पढ़िए मुखबिर पर खबर
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन शासकीय विभागों के सचिवों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग लेते हुए अधिकारायों को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिया है। इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कुछ ऐसा कहा जिससे सभी अधिकारी हैरान रह गए। मुख्य सचिव ने कहा कि इस समय मैं चीफ कम्प्लेंट ऑफिसर बन गया हूं, हर तरह की विवाद और समस्याएं मेरे पास ही पहुंच रही है। दरअसल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शासकीय विभागों के कामकाज की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में आ रहीं शिकायतें, लोकसेवा गारंटी और कार्यों की समीक्षा को लेकर हो रही शिकायतों और उनके समाधान की जानकारी ले रहे थे। इस बैठक के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एसीएस दीपाली रस्तोगी ने कहा कि यहां जो भी चर्चाएं हो रही हैं, वह जमीनी स्तर की हकीकत से बिल्कुल अलग हैं। बैठक के अंत में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक सभी विभाग 2026-27 के लिए एक्शन प्लान देंगे। साथ ही सीएम हेल्प लाइन पर आ रहीं शिकायतों और लोक सेवा गारंटी से जुड़े काम समय सीमा के अंदर हों। साथ ही इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाए।
What's Your Reaction?