दतिया विधानसभा में उप चुनाव लगभग तय बीजेपी ने शुरु की चुनावी तैयारी
मध्य प्रदेश की बहुप्रतीक्षित विधानसभा दतिया में उप चुनाव लगभग तय हो गया है। हाई कोर्ट ने राजेन्द्र भारती की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई तय कर दी है। पिछली सुनवाई 15 अप्रैल थी जिसमें राजेन्द्र भारती के वकील न्यायालय में लेट पहुंचे थे और अंत में न्यायालय ने 28 अप्रैल की डेट तय की थी। अब आज की सुनवाई में डेट बढ़ गई है। गौरतलब है कि राजेंद्र भारती को दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) घोटाले के मामले में दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल भेज दिया था जिसके बाद से वो जमानत पर हैं। कोर्ट ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी पाया। करीब 25 साल पुराने घोटाले के इस मामले में कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और बैंक कर्मचारी रघुवीर शरण प्रजापति को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को बैंक के साथ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाया है।
What's Your Reaction?