रीवा के हिस्ट्रीशीटर की भोपाल में पिटाई हालत गंभीर मंगेतर से मिलने आया था कुलदीप
प्यार इंसान से कुछ भी करवा सकता है लेकिन प्यार मौत के मुह तक भी ले जा सकता है और इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब भोपाल में एक युवक को सरेआम हथियारों से पीटा गया। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे हुई जब रीवा जिले के रहने वाले कुलदीप सिंह पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने दो गाड़ियों से कुलदीप की कार को घेर लिया और उसे बाहर निकालकर हथौड़ों, सब्बल और डंडों से तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गया। जिस वक्त कुलदीप की पिटाई हो रही थी उस वक्त वहां पर मौजूद मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल में कैद किया, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। वारदात के बाद कुलदीप सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है वहीं सभी आरोपी फरार हैं। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह एक हिस्ट्री-शीटर है और उसके खिलाफ रीवा और जबलपुर में हत्या, मारपीट, उगाही, दंगा और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोपों सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुलदीप हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। कुलदीप सिंह शुक्रवार को भोपाल आया था ताकि वह कोलार के नेताजी हिल्स इलाके में रहने वाली अपनी डेंटिस्ट मंगेतर से मिल सके। लेकिन उसके दुष्मनों ने उसका भोपाल में भी पीछा नहीं छोड़ा।
What's Your Reaction?