दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गजों की बड़ी बैठक आज शिवप्रकाश हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव करेंगे मंथन
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसको लेकर रविवार को भोपाल में पार्टी के दिग्गज नेताओं की एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी रविवार को भोपाल पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार शिवप्रकाश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बैठकर दतिया उपचुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे।
भोपाल जिले के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों नेता उपचुनाव को लेकर आगे की रूपरेखा तय करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस उपचुनाव में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।
उधर कांग्रेस भी दतिया उपचुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। पार्टी अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर चुनावी मैदान में जुट गई है। कांग्रेस की इस तैयारी को देखते हुए भाजपा ने भी संगठन स्तर पर पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है।
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है। नतीजे उपचुनाव के सियासी समीकरण तय करेंगे।
What's Your Reaction?