संतोष वर्मा मामले में रामेश्वर शर्मा मुंह में 'दही' जमा कर बैठे सिर्फ मुस्लिमों पर करते हैं टिप्पणी

Nov 29, 2025 - 15:27
 0  189
संतोष वर्मा मामले में रामेश्वर शर्मा मुंह में 'दही' जमा कर बैठे सिर्फ मुस्लिमों पर करते हैं टिप्पणी

मप्र भाजपा के एक नेता ऐसे हैं जो सुबह होते ही मुस्लिम वर्ग को कोसना शुरु कर देते हैं। उनकी इन्हीं बयानबाजी की वजह से उन्हें कट्टर हिंदू नेता होने का ठप्पा लगा है। इसके अलावा उनका एक और पहलू है वो खुद को ब्राह्मण नेता भी कहते हैं माथे पर तिलक उनकी पहचान है। अक्सर पूजा-पाठ करते भी नजर आते हैं। लेकिन जब आइएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों के बारे में अपशब्द कहा तो विधायक रामेश्वर शर्मा की जुवान पर मीठा दही जम गया। उनकी जुवां लड़खड़ा गई ऐसा लगा मानो जैसे संतोष वर्मा ने कुछ कहा ही नहीं और रामेश्वर शर्मा ने सुना ही नहीं है। वोटबैंक साधे रखने के लिए ये विधायक अब कुछ भी कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। खुद को ब्राह्मण बताने वाले ये नेता सिर्फ नेता बन कर रह गए। हांलाकि इस लिस्ट में सिर्फ रामेश्वर शर्मा ही नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज से आने वाले कई नेता शामिल हैं। जो राजनीति के चलते मुंह में दही जमा कर बैठे हैं। अब समाज को चाहिए कि जब चुनाव आए तब इन नेताओं से जवाब मांगे कि संतोष वर्मा ने जिस दिन ब्राह्मण बेटियों को अपशब्द कहा था उस दिन आपकी प्रतिक्रिया क्या थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow