भाजपा में संगठन मंत्री होने से कांग्रेस ने किया परहेज आठ जिला महासचिवों की नियुक्ति को दी हरी झंडी
मप्र कांग्रेस भाजपा के समानांतर संगठन बनाने में लगातार जुटा है जिसके कारण कई जगहों पर नकल स्वभाविक है लेकिन पार्टी में वाद-विवाद की स्थितियां बन रही है। यही कारण है कि कांग्रेस में संगठन मंत्री के पदनाम पर असहमति के बाद जिला महासचिवों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की सहमति से यह नियुक्तियां की है। गौरतलब है कि इसके पहले पटवारी ने 25 नवंबर को पांच जिला संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की थी हाथ ही यह भी निर्देशित किया था कि भविष्य में ऐसी किसी भी नियुक्ति से पहले एक औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजा जाए और सहमति मिलने पर ही नियुक्ति की जाए। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार इसकी असली वजह यह थी कि संगठन मंत्री पद नाम भाजपा में लंबे समय से प्रचलन में है। शुक्रवार को राजनीतिक मामलों की समिति बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने हरीश चौधरी के पत्र का उल्लेख करते हुए भी यह विषय उठाया था। यहां भी हरीश चौधरी ने ही कहा था कि कांग्रेस में संगठन मंत्री पदनाम नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस ने संगठन मंत्री पदनाम से किनारा करते हुए आठ जिला महासचिवों की नियुक्ति की है।
What's Your Reaction?