'मान की हानि' करने वाले पटवारी के 'खसरों' पर 'श्रीराम' ने ठोंका केस अदालत की दहलीज तक पहुंचा मामला

Jul 5, 2026 - 08:34
 0  75
'मान की हानि' करने वाले पटवारी के 'खसरों' पर 'श्रीराम' ने ठोंका केस अदालत की दहलीज तक पहुंचा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया था कि वीर भारत न्यास को एक रुपये में 500 करोड़ की जमीन दी गई है। इस आरोप के बाद न्यास के सचिव और सीएम मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने पटवारी के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि तीन दिन के अंदर जीतू पटवारी सार्वजनिक रुप से माफी मांगे अन्यथा इसके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव के खिलाफ पहले एक अंग्रेजी अखबार ने खबर प्रकाशित की थी उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले भोपाल और फिर दिल्ली में प्रेसवार्ता आयोजित कर सीएम और उनके परिवार पर कथित जमीन खरीदी का आरोप लगा कर राजनीति में सुनामी लाने का प्रयास किया था। यहां तक कि बिना ठोस सबूत और तत्थ्यों के जब पटवारी ने यह आरोप लगाया तो मीडिया ने उनकी खबर प्रकाशित नहीं की। गुस्साए कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया को सजा देने का फैसला लिया और पार्टी में तीन दिवसीय 'मौन सत्याग्रह' का फरमान जारी कर किसी भी टीवी डिबेट पर बैठने से रोक लगा दी। जबकि इस मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कह चुके थे कि तत्थ्यों की जानकारी जीतू पटवारी को नहीं है इस लिए उन्होंने ऐसे आरोप लगाए हैं। लेकिन पटवारी अपनी बात पर अड़े रहे और अब श्रीराम तिवारी ने इस मामले में मानहानि का नोटिस भेज कर सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की बात कही है। कि कांग्रेस अध्यक्ष ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हे कोर्ट कचहरी के भी चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हांलांकि कांग्रेस अध्यक्ष पर नोटिस का कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। जिसका मतलब साफ है कि सियासी गलियारे से शुरु हुआ यह आरोप प्रत्यारोप का दौर अब अदालत की दहलीज पार करने जा रहा है जहां से दूध का दूध और पानी का पानी होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow