बीजेपी की बैठक में दिखा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भेदभाव प्रकोष्ठ के संयोजक को नहीं मिला मंच पर स्थान

Jul 5, 2026 - 14:51
 0  111
बीजेपी की बैठक में दिखा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भेदभाव प्रकोष्ठ के संयोजक को नहीं मिला मंच पर स्थान

मध्य प्रदेश भाजपा की रविवार को भोपाल जिले की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश,से लेकर सीएम मोहन यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक शामिल हुए। लेकिन इस बैठक में एक बड़ा अंतर देखने को मिला। जिला भाजपा की तरफ से आयोजित इस बैठक में कई प्रदेश पदाधिकारी मंच पर नजर बैठे नजर आए लेकिन प्रकोष्ठों के संयोजकों को मंच पर स्थान देने के बजाय नीचे लगी कुर्सियों पर स्थान दिया गया। जबकि वहीं पर जिला महामंत्री चेतन भार्गव को मंच में बैठने के लिए कुर्सी आरक्षित की गई थी। अब सवाल यह उठता है कि जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति प्रकोष्ठ संयोजकों को प्रदेश पदाधिकारी स्तर का नहीं मानते हैं अथवा प्रकोष्ठ के संयोजकों को वो महत्व नहीं देना चाहते हैं। मुखबिर की टीम जब बीजेपी की बैठक में पहुंची तो सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल ईशान नीचे बैठे नजर आए उनसे सवाल भी किया गया तो पहले तो वो टालते नजर आए लेकिन काफी खुरेदने के बाद उनकी जुवां से निकला कि मंच पर बैठने के लिए उनका नाम ही नहीं पुकारा गया। ऐसी स्थिति में सवाल यह उठ रहा है कि जिला भाजपा की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का जानबूझ कर अपमान किया गया है अथवा देख कर अनदेखा किया गया है। या फिर अथवा अध्यक्ष रविन्द्र यति भोपाल जिले की अलग ही भाजपा चला रहे हैं। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शांत स्वभाव वाले नेता हैं जिसके कारण उनकी शालीनता को कई बार पार्टी के पदाधिकारी उनकी कमजोरी माना कर बैठ जाते हैं। और यहीं से अन्य पदाधिकारियों के अपमान और भेदभाव का दौर शुरु हो जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow