बीजेपी में भवन अनुज्ञा शाखा की बैठक हुई लेकिन प्रीतम लोधी पर कोई चर्चा नहीं
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भवन अनुज्ञा शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कर रहे थे। बांकी इस बैठक में भवन अनुज्ञा शाखा से जुड़े अन्य पदाधिकारी और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रदेश के करीब 17 जिलों में भाजपा कार्यालय नहीं है जहां कार्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषणा करते हुए कहा था कि अगले स्थापना दिवस पर उन सभी जिलों का कार्यालय मिल जाएंगे जहां पर कार्यालय नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कार्यालयों के निर्माण पर चर्चा तो हुई लेकिन विधायक प्रीतम लोधी को लेकर किसी भी पदाधिकारी ने एक शब्द नहीं बोला। जिस प्रकार से प्रीतम लोधी को लेकर भाजपा के नेता और पदाधिकारी मौन साध कर बैठे हैं उससे ये लगता है कि जैसे पार्टी को प्रीतम लोधी जैसे विधायक के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता। जबकि भाजपा नारी शक्ति अधिनियम के पक्ष में प्रदेश भर में आक्रोश यात्रा निकाल रही है। उसके बाद भी भाजपा की तरफ से लोधी पर कोई बयान नहीं आने का सीधा मतलब है कि वर्तमान भाजपा सिर्फ समय टालने का प्रयास कर रही है। भाजपा को इस बात का अहसास नहीं है कि इन बातों का भविष्य में क्या परिणाम हो सकता है।
What's Your Reaction?