बीजेपी में दिन भर चलेगा गुप्त बैठकों का दौर प्रदेश कार्यसमिति और प्रकोष्ठों की नियुक्ति पर होगी चर्चा

Apr 5, 2026 - 08:30
 0  106
बीजेपी में दिन भर चलेगा गुप्त बैठकों का दौर प्रदेश कार्यसमिति और प्रकोष्ठों की नियुक्ति पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश भाजपा और सरकार की तरफ से राजनीतिक नियुक्तियों को अंतिम रुप देने के साथ आपसी सहमति बनाने का दौर तेज हो गया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान,सीएम मोहन यादव और अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच शनिवार को करीब आधे घंटे बात हुई है। बैठक कृषि मेले को लेकर आयोजित की गई थी लेकिन कुछ देर बाद ही वो बैठक राजनीतिक नियुक्तियों पर केन्द्रित हो गई। गौरतलब है निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर संघ,सरकार और संगठन के बीच हफ्ते भर पहले समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। नामों पर अंतिम सहमति भी बना ली गई लेकिन उसके बाद भी प्रदेश भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने टांग अड़ाना शुरु कर दिया। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष चाहते हैं कि निगम-मंडलों की नियुक्ति जल्दी पूरी कर ली जाए। लिहाजा अड़चनों को खत्म करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान अलग-अलग नामों पर चर्चा हुई है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक करके नाम फायनल करवा लिए गए हैं। अब रविवार को फिर गुप्त बैठकों का दौर शुरु होने वाला है। भाजपा के अलग-अलग पदाधिकारी बैठक करेंगे और नामों को तय करते जाएंगे। इसके अलावा अभी तक 14 प्रकोष्ठों के संयोजकों की भी नियुक्ति होनी है। उन नियुक्तियों को लेकर संगठन की तरफ से नाम तय होने हैं लेकिन सीएम और अन्य पदाधिकारियों की तरफ से सहमति लेना बांकी है। इसी लिए दिन भर बैठकों का दौर होने जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने रविवार का दिन भी आरक्षित रखा है लिहाजा अब सरकार और संगठन नियुक्तियों को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं और ये माना जा रहा है कि अब नियुक्तियों को अंतिम रुप दे दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के नामों को भी बैठक में फायनल किया जाना है। करीब 108 लोगों को कार्यसमिति में शामिल करना है और प्रदेश भर से कार्यकर्ता कार्यसमिति में शामिल होने के लिए अपनी जुगाड़ बैठा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow