बीजेपी कार्यालय में हितानंद की बिदाई का जश्न या फिर बजट की खुशी एक साथ सभी नेताओं ने देखा केन्द्र सरकार का बजट

Feb 1, 2026 - 12:21
 0  143
बीजेपी कार्यालय में हितानंद की बिदाई का जश्न या फिर बजट की खुशी एक साथ सभी नेताओं ने देखा केन्द्र सरकार  का बजट

रविवार को मोदी सरकार ने देश का बजट पेश किया इस दौरान बजट के एक-एक प्राविधानों पर भाजपा के सभी नेताओं के कान लगे रहे। प्रदेश कार्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बित्त मंत्री जगदीश देवड़ा,मंत्री विश्वास सारंग ,मंत्री कृष्णा गौर सहित संगठन और सरकार के कई नेताओं के अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता बजट सुनते नजर आए। बाजट की हर बारीकी को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश संगठन की तरफ से कमेटियों का भी गठन किया गया है। जो प्रदेश के नागरिकों को केन्द्र सरकार के बजट की जानकारी देंगे और बताएंगे कि आम नागरिकों के लिए और अलग-अलग सेक्टरों के लिए बजट में क्या प्राविधान किए गए हैं। मजे की बात यह है कि ठीक एक दिन पहले ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बिदाई हुई है। और जिस प्रकार से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में माहौल देखने को मिल रहा था उससे इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल था कि नेताओं के चेहरे पर दिखाई पड़ रही खुशी बजट की है अथवा केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की है। क्योंकि प्रदेश कार्यालय में इस प्रकार की खुशी का माहौल आम तौर पर चुनाव जीतने के बाद देखने को मिलता है लेकिन इस बार भाजपा में एक अलग ही खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है जैसे किसी बड़ी समस्या से पार्टी उबरी हो। Mukhbir द्वारा जब पार्टी के कुछ नेताओं और पदाधिकारियों से बात की गई तो उनका यही कहना था कि केन्द्र सरकार का बजट किसी त्योहार से कम नहीं होता है। और इसी बजट को आधार बना कर प्रदेश सरकार का भी बजट आना है। और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ पदाधिकारियों को बजट सुना रही है बल्कि कार्यकर्ताओं को भी बजट सुनाया जा रहा है जिससे वो भी जनता के बीच जाकर बजट के बारे में बता सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow