सीएम के कान में फुसफुस और बीजेपी अध्यक्ष से आंख मिचोली खेलते नजर आए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

Jul 8, 2026 - 09:21
 0  61
सीएम के कान में फुसफुस और बीजेपी अध्यक्ष से आंख मिचोली खेलते नजर आए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

किसी जमाने में 'शिव' चालीसा का पाठ करने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोहन चालीसा का वाचन शुरु कर दिया है। और इसकी बानगी स्वरुप उनकी जारी तस्वीरें खुद सबकुछ बयां कर रही हैं। रामेश्वर शर्मा पिछले कुछ महीनों में सीएम के काफी करीब आ चुके हैं। इतने करीब आ चुके हैं कि अब वो संगठन से आंख मिचोली खेलने लगे हैं। यह बात मुखबिर नहीं कह रहा बल्कि उनके फेसबुक पेज पर डाली गई तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं। मामला सोमवार का है जब भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लालघाटी में सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे तो वहां पर विधायक रामेश्वर शर्मा का सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अलग-अलग रवैया और व्योहार देखने को मिला। सबसे पहले सीएम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भाजपा विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को ही फ्रेम से बाहर कर दिया और फिर जब अध्यक्ष के बगल वाली कुर्सी पर बैठे तो उनसे नजर मिलाने के बजाय नजर चुराते दिखे। वहीं दूसरी तस्वीर में सीएम का हाथ पकड़ कर उनके कानों में फुसफुसाते नजर आए। इसका ये भी मतलब निकलता है कि भाजपा विधायक अपने क्षेत्र की जनता को बताना चाहते हैं कि उनका सीएम से कैसा संबंध है। दूसरी तरफ उन्हें संगठन से कोई लेना देना नहीं है। तस्वीरें बेजुबान होती हैं लेकिन फिर भी चीखती हैं और चेहरे के भाव व्यक्त कर देती हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा की तस्वीरें भी कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow