भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 18-19 जुलाई को ओरछा में होगी आयोजित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होगा पहला मंथन
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक इस बार रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में होगी। बैठक 18 और 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होने वाली पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक है। ऐसे में इस बैठक को संगठन की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
इन मुद्दों पर होगा मंथन
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगा। फोकस "जनसेवा और राष्ट्रसेवा" के संकल्प को और मजबूत करने पर रहेगा।
कौन-कौन होगा शामिल
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार किया जाएगा।ओरछा को बैठक के लिए चुनने के पीछे पार्टी का मकसद सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को जोड़कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?