जिस तारीख को भोपाल में नाची मौत उसी तारीख को कांग्रेस महिला मोर्चा मना रहा जश्न भाजपा मीडिया प्रभारी ने साधा निशाना

Dec 3, 2025 - 16:17
 0  205
जिस तारीख को भोपाल में नाची मौत उसी तारीख को कांग्रेस महिला मोर्चा मना रहा जश्न भाजपा मीडिया प्रभारी ने साधा निशाना

मप्र महिला कांग्रेस अपनी नई अध्यक्ष का स्वागत स्वागत करने के लिए इतनी उत्साहित थी कि जिस तारीख को भोपाल में हजारों जिंदगियां मौत की आगोश में समा गई उसी तारीख को कांग्रेस महिला मोर्चा ने जश्न मनाने के लिए चुना। दुनिया को इस बात का अहसास है कि तीन दिसंबर की रात को भोपाल में क्या हुआ था। हर तरफ चीख और चितकार के अलावा कुछ नहीं था। मानो जैसे मौत पूरे शहर में नाच रही हो। हजारों लोग मौत की आगोश में समा गए। आज भी उसके निशान भोपाल में मौजूद हैं। जहरीली गैस और उस कंपनी का जहरीला कचरा जरुर राख में तब्दील हो गया लेकिन उसके जख्म आज भी हरे हैं। जिस नारी जाति को ममता की मूरत कहा जाता है कांग्रेस महिला मोर्चा की वहीं नारी प्रदेश कार्यालय में जश्न मना रही है। क्या खास दिन चुना है कांग्रेस ने और कांग्रेस महिरा मोर्चे ने। ऐसा लग रहा है मानो कांग्रेस के लोग जले पर नमक छिड़कने की योजना पहले से ही बनाए बैठे थे तभी तो उन्होने तीन दिसंबर को ही चुना है। इस बात में कोई सक नहीं कि उस भीषण गैस त्रासदी में कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध थी‌। प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की ही थी। इतने बड़े कांड के बाद भी गैसकांड का आरोपी ने सिर्फ एमपी से फरार होने में कामयाब हुआ था बल्कि देश से ही फरार हो गया था। उन सभी बातों के बीच गैस त्रासदी से पीड़ित हुए लोगों को कांग्रेस की सरकारों ने आज तक उचित न्याय नहीं दिया ऊपर से उसी दिन को जश्न मनाने के लिए चुना जिस दिन भोपाल में अनगिनत लोग मौत की आगोश में सो गए। कांग्रेस महिला मोर्चा के इस कृत्य पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है और कहा है कि आज पूरा भोपाल उन मासूमों को याद कर रहा है जिन्होंने उस जहरीली धुंध में अपनी जान गवां दी। उसी दिन कांग्रेस महिला मोर्चा 'उत्सव और जश्न' मना रहा है। इस मामले में कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध थी जिसके सवाल आज भी जिंदा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow