20 प्रश्नों का जवाब देने पर उत्तीर्ण हुए बीजेपी के कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में मिशन चुनाव की तैयारी में जुटने का मिला मंत्र

May 17, 2026 - 19:45
 0  74
20 प्रश्नों का जवाब देने पर उत्तीर्ण हुए बीजेपी के कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में मिशन चुनाव की तैयारी में जुटने का मिला मंत्र

मध्य प्रदेश बीजेपी के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में कुल 12 सत्र आयोजित हुए। पहले दिन सात सत्र हुआ जिसमें सीएम मोहन यादव का संबोधन हुआ तो वहीं आखिरी दिन पांच सत्र आयोजित हुए और आखिरी में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का संबोधन रखा गया। इस दो दिवसीय सत्र में बीजेपी ने सबसे ज्यादा बूथ मैनेजमेंट पर फोकस किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 'आचरण' का भी पाठ पढ़ाया गया। मजे की बात यह रही कि अंत में पार्टी की तरफ से 20 प्रश्नों का क्विज शो भी आयोजित किया गया। इस क्विज शो में पार्टी से संबंधित और सरकार की योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे गए। इन सवालों की नदी को करीब- करीब सभी कार्यकर्ताओं ने पास कर लिया जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। समापन सत्र के दौरान नसीहत दी गई कि जनता के प्रति और हर क्षेत्र में आपका व्योहार अच्छा होना चाहिए। केन्द्रीय योजनाओं के साथ प्रदेश सरकार की ओर से संचालित हो रही जनहित कारी योजनाओं को बार-बार बताया जाए। कार्यकर्ताओं को पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के हिसाब से भी तैयारी करने को कहा गया है। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर भी इस बैठक में शामिल किया गया। और उसके हिसाब से अपना होमवर्क मजबूत करने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के प्रत्येक आरोप पर तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए भी प्रशिक्षण वर्ग में कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow