कृषि मंत्री से सीएम मोहन यादव की शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी के कार्यकर्ता कहा सीएम ने वादा किया और पूरा नहीं किया

Dec 17, 2025 - 08:00
Dec 17, 2025 - 08:05
 0  137
कृषि मंत्री से सीएम मोहन यादव की शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी के कार्यकर्ता कहा सीएम ने वादा किया और पूरा नहीं किया

मप्र भाजपा कार्यालय में शुरु किया गया सहयोग सेल भाजपा के मंत्रियों के लिए भी सिरदर्द बनने लगा है। दरअसल सीएम मोहन यादव कुछ वादे मंच से कर देते हैं जिसे वो पूरा नहीं कर पाते अथवा पूरा होने में देरी होती है ऐसी स्थिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनता सवाल जवाब करती है तो वो असहज सा महसूस करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब क‌षि मंत्री एंदल सिंह कंसाना जनसुनवाई कर रहे थे उसी दौरान सिवनी जिले से केवलारी के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ता मंत्री से मिलते ही बोले कि हमारे यहां एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना की राशि अंतरित करने के बाद स्थानीय जनता से वादा करते हुए कहा था कि मक्के के लिए एमएसपी तय की जाएगी। जिससे किसानों के मक्के को सही कीमत मिल पाए। एक कार्यकर्ता ने बताया कि केवलारी में इस बार अधिकतम 1200 रुप क्विंटल मक्का बिका है जिससे किसानों की लागत तक वसूल नहीं हुई। भाजपा की जनसुनवाई में कुछ किसानों के साथ आए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री से कहा कि सीएम साहब ने वादा तो कर दिया लेकिन उसे लागू करने की कोई पहल नहीं की। किसान अब तक इंतजार कर रहे थे लेकिन उनको रकम की आवश्यकता थी जिसके चलते उन्होंने औने-पौने दाम में मक्के की फसल बेच दी। बीजेपी कार्यकर्ता का कहना था कि अब किसान उनके घर आकर कहते हैं कि सीएम ने वादा किया था उनसे वादा पूरा करवाओ अथवा भावांतर योजना के माध्यम से उनके खाते में राशि डलवाओ। कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद कृषि मंत्री कंसाना ने आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी शिकायत सीएम तक पहुंचाई जाएगी और पूरी कोशिश रहेगी कि किसानों को फसल का उचित दाम मिले जिससे किसी भी किसान का नुक़सान न होने पाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow