पीएम मोदी से नज़रें चुराते नजर आए सीएम मोहन यादव मुलाकात के बाद निकाले जा रहे मायने

Mar 16, 2026 - 16:05
 0  180
पीएम मोदी से नज़रें चुराते नजर आए सीएम मोहन यादव मुलाकात के बाद निकाले जा रहे मायने

दिल्ली दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले सीएम मोहन यादव ने अन्य कई नेताओं से भी मुलाकात की है लेकिन उनके भाव अलग है। लेकिन जब सीएम मोहन यादव पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे तो उनका सम्मान तो हुआ लेकिन तस्वीर चीख-चीख कर कुछ अलग ही बयां कर रही है। इस बात में कोई सक नहीं कि तस्वीर के जुवां नहीं होती लेकिन तस्वीर अपने आप में ही सारी कहानी बयां करने के लिए पर्याप्त होती है। और इन दोनों नेताओं की जो तस्वीर जारी की गई है उसे खुद भाजपा की तरफ से जारी किया गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों नेताओं के हाथ में कागज है। पीएम मोदी सीएम मोहन यादव की तरफ सीधी नजर से देख रहे हैं लेकिन वहीं पर सीएम मोहन यादव की नजरें झुकी हुई हैं। तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है जैसे सीएम मोहन यादव खुद पीएम मोदी से नज़रें चुराने की कोशिश कर रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मध्य प्रदेश के सीएम को पीएम मोदी से नज़रें चुरानी पड़ रही है। हांलांकि इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़ कर देखा जा रहा है उसके अलावा बताया यह भी जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार साल 2026 को कृषि वर्ष के रुप में मना रही है जिसकी जानकारी देने के लिए सीएम मोहन यादव पीएम मोदी के पास गए थे। लेकिन यह सत्य है कि तस्वीर के भाव और होंठों के भाव एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे जिसके चलते राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने तरह के कयास लगा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow