सोहागी में हुई दुर्घटना पर सीएम यादव ने व्यक्त किया दुख,मृतकों के परिवार को दी दो-दो लाख की सहायता राशि

Jun 5, 2025 - 21:04
 0  139
सोहागी में हुई दुर्घटना पर सीएम यादव ने व्यक्त किया दुख,मृतकों के परिवार को दी दो-दो लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा जिले के ग्राम सोहागी के पास हुई सड़क दुर्घटना में 7 नागरिकों की असामयिक मृत्यु और 3 यात्रियों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के वैध उत्तराधिकारियों को दो-दो लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे मऊगंज जिले के नई गढ़ी के 7 श्रद्धालुओं की रीवा जिले के ग्राम सोहागी के पास हृदय विदारक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow