सीएम यादव ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाते हुए एसपी को किया लाइन अटैच
रायसेन में मासूम से हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था उसके बाद वहां की स्थानीय जनता ने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सड़क में उतर कर बड़ा आंदोलन किया। इस प्रकरण के बाद सीएम यादव हरवक्त में आए और आनन-फानने में मंगलवार की शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की और किसी भी आपराधिक तत्व को न छोड़ने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले में हुई अपराधिक घटना के मामले में गिरफ़्तारी की कार्यवाही न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान मंडीदीप में चक्का जाम पर पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए और मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने के निर्देश दिये। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
What's Your Reaction?