हाथ में 'ड्रग्स' की पुड़िया और गले में ड्रग इंजेक्शन का हार पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

Jul 31, 2025 - 12:51
 0  133
हाथ में 'ड्रग्स' की पुड़िया और गले में ड्रग इंजेक्शन का हार पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

मप्र विधानसभा में कांग्रेस के अनोखे प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस विधायक रोजाना एक मुद्दे पर अनोखा प्रदर्शन कर सरकार और जनता का ध्यान अपनी ओर खीचने का प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में हद तो तब हो गई जब कांग्रेस के विधायक हाथ में ड्रग्स की पुड़िया विधानसभा परिशर में लेकर पहुंच गए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायकों ने ड्रग्स के इंजेक्शन का हार भी गले में पहन रखा था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की तरफ से ही ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार छोटी मछलियों के खिलाफ तो कार्रवाई कर रही है लेकिन जो बड़ी मछलियां हैं उनके खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लेकिन यहां पर सवाल इस बात का उठता है कि जिस प्रकार से कांग्रेस विधायक हाथ में ड्रग्स की पुड़िया विधानसभा में लेकर दाखिल हुए वो क्या सही था। जबकि विधानसभा की तरफ से इस प्रकार के किसी भी प्रदर्शन पर रोक लगाने का शासकीय आदेश जारी किया गया है। यहां एक और मजे की बात है कि कांग्रेस के विधायक जो जोश विधानसभा के बाहर दिखा रहे हैं उनका वो जोश सदन के अंदर देखने को नहीं मिलता है। जबकि सदन के अंदर कही गई बात को ही सरकार गंभीरता से लेती है। लेकिन यहां देखने में ये आ रहा है कि कांग्रेस सरकार को दिखावे के लिए घेर रही है वो अपने इन अनोखे प्रदर्शनों के माध्यम से जनता के बीच चर्चा का केन्द्र बने रहना चाहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow