महिलाओं के भावनाओं की कांग्रेस ने एक किलो 'शक्कर' से आंकी कीमत आरिफ मसूद ने राखी के बदले बांटी शक्कर

Aug 28, 2026 - 10:52
 0  57
महिलाओं के भावनाओं की कांग्रेस ने एक किलो 'शक्कर' से आंकी कीमत आरिफ मसूद ने राखी के बदले बांटी शक्कर

शक्कर की बढ़ती कीमत ने कांग्रेस को न सिर्फ सियासी मुद्दा दिया है बल्कि भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन को भी  मजाक बना कर रख दिया है। दरअसल भोपाल में पिछले दो दिन से कांग्रेस नेताओं के द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां पर महिलाओं को राखी बंधवाने के लिए बुलाया जा रहा है और तोहफे के तौर पर उन्हें एक किलो शक्कर थमाई जा रही है। ये नजारा कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के निवास पर भी देखने को मिला है जहां पर हिंदू महिलाओं की भावनाओं से खेलने का काम किया गया। आरिफ मसूद ने राखी बंधवाई और फिर एक किलो शक्कर थमा दी। अब सवाल इस बात का उठता है कि क्या एक किलो शक्कर में इन महिलाओं का गुजारा हो जाएगा। या फिर मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए महिलाओं को शक्कर बांटी जा रही है। कहीं न कहीं यह एक बड़ा मजाक है। मंहगाई के प्रति विरोध का कोई और तरीका निकाला जा सकता था लेकिन उस विरोध में आम महिलाओं की भावना के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं कहा जा सकता। किसी भी महिला के घर का गुजारा एक किलो शक्कर से नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता यह बताने का कष्ट करेंगे कि जब तक शक्कर की कीमतें नियंत्रित नहीं हो जातीं तब तक कांग्रेस के नेता इन महिलाओं को शक्कर देते रहेंगे क्या? अथवा एक दिन शक्कर बांट कर सुर्खियां बटोर कर इस मुद्दे को खत्म कर दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को ये नहीं मालूम कि वो सियासत की चक्की में पिस रही हैं और वो राजनीतिक टूल बन कर रह गई हैं। जहां उनकी भावनाओं की कीमत एक किलो शक्कर से आंकी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow