राजपत्र में दतिया विधानसभा रिक्त घोषित निर्वाचन आयोग के पाले में गेंद
देर रात विधानसभा पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पीसी शर्मा की मेहनत काम नहीं आई। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय की तरफ से दतिया विधानसभा को रिक्त घोषित कर निर्वाचन आयोग के पास भेज दिया गया है। गौरतलब है कि राजेंद्र भारती दतिया विधानसभा सीट से विधायक हैं, और एफडी फर्जीवाड़े मामले में एमपी- एमएलए कोर्ट से उन्हें 3 साल की जेल की सजा मिली है। कोर्ट ने विधायक राजेंद्र भारती और एक पूर्व बैंक कर्मचारी को 1998 से 2011 के बीच अवैध तरीके से ब्याज हासिल करने के लिए बैंक रिकॉर्ड में हेराफेरी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही भारती और पूर्व कैशियर रघुवीर शरण प्रजापति पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि इससे पहले दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने बुधवार को धोखाधड़ी के मामले में भारत को दोषी ठहराया था। नियम के मुताबिक 2 साल या उससे अधिक की सजा होने के मामले में जनप्रतिनिधि की सदस्यता रद्द हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस विधायक की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं उनके पास अपनी सजा के खिलाफ 6 दिनों के अंदर चुनौती देने का विकल्प है। इस बात में कोई सक नहीं कि राजेन्द्र भारती की विधायकी जाती है तो कांग्रेस के खाते की एक राज्यसभा सीट पर भी संकट के बादल मंडराने लगेंगे। यही कारण है कि कांग्रेस के लिए राजेन्द्र भारती की विधायकी को बचाना जरुरी हो गया है।
What's Your Reaction?