राज्यसभा का मोह छोड़ विधानसभा की तैयारियों में जुटेंगे दिग्विजय सिंह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की होगी कवायद

Jan 14, 2026 - 18:49
 0  63
राज्यसभा का मोह छोड़ विधानसभा की तैयारियों में जुटेंगे दिग्विजय सिंह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की होगी कवायद

जिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत की चावी मान कर चल रही है उन्ही दिग्विजय सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं को ये कह कर चौका दिया है कि अब वो राज्यसभा की सीट खाली कर रहे हैं। मतलब साफ है कि दिग्विजय सिंह अब देश के सर्वोच्च सदन में तीसरी बार नहीं जाएंगे। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार दिग्विजय सिंह अब अपना पूरा समय मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बिताना चाहते हैं। इसके साथ ही 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। राज्यसभा का मोह छोड़कर वह यह संदेश देना चाहते हैं कि, वह पूरी तरह से मध्य प्रदेश के लिए समर्पित हैं। इस बात में कोई सक नहीं कि दिग्विजय सिंह एक बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। साल 2017 में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा की थी जिसके बाद साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिस प्रकार से दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा नहीं जाने का खुद ऐलान किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि अब वो जीवन की आखिरी पारी खेल कर कांग्रेस को सत्ता में लाने का प्रयास करेंगे। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा नहीं जाने के ऐलान पर भाजपा की तरफ से जरुर चुटकी भरे लहजे में बयान दिए जा रहे हैं लेकिन हकीकत तो यही है कि भाजपा नेताओं को भी दिग्विजय सिंह के चुनावी कौशल का पूरी तरह अंदाजा है। लिहाजा भाजपा भी अब दिग्विजय सिंह की हर राजनीतिक चाल पर बारीकी से नजर रख रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow