दतिया विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय
दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 27 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषी करार दिए जाने और 3 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस सीट के खाली होने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस हाई-प्रोफाइल सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस ने राजेंद्र भारती की अयोग्यता को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उसके साथ ही साथ ज़मीनी स्तर पर भी कांग्रेस तैयारी कर रही है ताकि यदि चुनाव होते हैं तो वो तैयार रहें।जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कांग्रेस जनता के बीच फिर से जा रही है। कांग्रेस स्थानीय स्तर पर बैठकें कर रही है ताकि पार्टी का मनोबल बना रहे और चुनाव की स्थिति में मजबूती से उम्मीदवार उतारा जा सके। दूसरी तरफ भाजपा संगठन जो हमेशा चुनावी मोड में रहता है उसने भी स्थानीय कार्यकर्ताओं को अलर्ट मोड पर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के लिए दतिया विधानसभा सीट काफी मायने रखती है। क्योंकि यहां से पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा लगातार जीत का परचम लहराते रहे हैं। लिहाजा यह तय है कि पूर्व गृह मंत्री एक बार फिर चुनावी रण में उतरेंगे और उनके सामने कांग्रेस से कौन होगा अभी तक यह तय नहीं है। पूर्व गृह मंत्री एक मजबूत नेता हैं। और वो दतिया की जनता को परिवार का दर्जा देते हैं। दतिया से लेकर भोपाल तक पूर्व गृह मंत्री का दरवाजा हमेशा वहां की जनता के लिए खुला रहता है। मां पीतांबरा के भक्त डाक्टर नरोत्तम मिश्रा चुनाव हारने के बाद भी दतिया की जनता से दूर नहीं हुए बल्कि वो और ज्यादा सक्रिय हुए। पूर्व गृह मंत्री अक्सर कहते हैं कि चुनाव अपनी जगह है उससे पहले परिवार है। और दतिया की जनता उनका परिवार है इस लिए वो उनकी सेवा में हमेशा खड़े रहेंगे।
What's Your Reaction?