भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज UGC सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Apr 14, 2026 - 08:47
 0  90
भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज UGC सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश भाजपा अपने संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने की कवायद में जुटा है। भाजपा ने मध्य प्रदेश ने कोर ग्रुप का गठन कर लिया है। कोर ग्रुप में भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है जो पार्टी के प्रत्येक काम में नजर रखेंगे। कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव,राजेन्द्र शुक्ल,जगदीश देवड़ा,केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा मंत्री राकेश सिंह,कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल,लाल सिंह आर्य सहित डाक्टर नरोत्तम मिश्रा,वीडी शर्मा,अरविंद भदौरिया,लता वानखेड़े और संपतिया उसके को रखा गया है। मध्य प्रदेश भाजपा के नए संगठन के साथ कोर ग्रुप की पहली बैठक सीएम हाउस में मंगलवार शाम को होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के कामकाज की समीक्षा के साथ समान नागरिक संहिता UGC,33 फीसदी महिला आरक्षण वाले नारी शक्ति अधिनियम और विधानसभा-लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर भी चर्चा होगी। कोर ग्रुप में वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर पार्टी ने सभी विरोधी गुटों को एक साथ-एक मंच में लाने का प्रयास किया है। कोर ग्रुप में उन्हीं नेताओं को स्थान दिया गया है जो अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का मजबूत आधार मानें जाते हैं। शाम को जब कोर ग्रुप की बैठक होगी तो उसमें यही प्रयास होगा कि आने वाले चुनावों से पहले पार्टी की तैयारी कैसी हो। गौरतलब है कि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब पार्टी को हर विषय पर ने सिरे से काम करना है लिहाजा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सरकार और संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर देने का काम किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow