'संकट' में प्रदेश के किसान कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने लगाया आरोप सिंघार ने कहा UGC आने से संवैधानिक कवच टूट जाएगा
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए सीएम मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में मंडराते कृषि संकट की ओर इशारा करते हुए बताया कि प्रदेश के 6.20 लाख किसान अपना कर्ज नहीं चुका पाए हैं। ये किसान अब डिफॉल्टर घोषित होने की कगार पर हैं, जिसका सीधा मतलब है कि भविष्य में उन्हें किसी भी बैंक से कर्ज नहीं मिल पाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे और सीमांत किसान कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। लेकिन कर्ज की समय सीमा के भीतर 450 करोड़ रुपये की वसूली न होना यह दर्शाता है कि खेती की लागत बढ़ी है और आय उस अनुपात में नहीं रही। अगर ये किसान डिफॉल्टर हुए, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार साल 2026 को कृषि वर्ष के रुप में मना रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस किसान हितैषी बन कर उनके कर्ज को मुद्दा बना कर किसानों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि UCC आने से ये संवैधानिक सुरक्षा कवच टूट जाएगा और मध्य प्रदेश की विशाल जनजातीय आबादी की सांस्कृतिक पहचान खतरे में पड़ जाएगी।
What's Your Reaction?