केन्द्रीय बजट पर बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान कहा गरीबों को ताकत देने वाला बजट
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेस किए गए बजट पर मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट देश के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। खजुराहो सांसद ने कहा कि ये बजट देश की महिला शक्ति को, युवा शक्ति को किसान और गरीब को ताकत देना वाला बजट है। इस बजट के माध्यम से केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भारत के अंदर इंफ्रास्ट्रचर निर्माण समेत कई क्षेत्रों में ताकत दी है। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट के माध्यम से हर व्यक्ति को ताकत देने का काम किया गया है। टूरिज्म के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने जो प्रावधान किया है मेडिकल वैल्यूज टूरिज्म फैसेलिटीज देना ये टूरिज्म को नई दिशा देगा। 20 आईकोनिक सिटी के बारे में प्रावधान किया है कि वहां गाइड से लेकर टूरिज्म का स्किल डेवल्प करने का काम इस बजट में किया गया है। इसका लाभ मध्यप्रदेश खजुराहों को मिलेगा। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आपने देखा होगा कि इस बजट के माध्यम से खेलो इंडिया के अभियान में खेलों में प्रावधान किया है कि स्पोटर्स ट्रेनिंग डेलप करने हैं। इंस्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र हो या फिर स्वास्थ्य शिक्षा सभी में ऐतिहासिक प्रावधान किया हैं।
What's Your Reaction?