केन्द्र के बजट में मध्य प्रदेश को होगा बड़ा लाभ सीएम यादव ने बताई बजट की विशेषता

Feb 2, 2026 - 08:58
 0  62
केन्द्र के बजट में मध्य प्रदेश को होगा बड़ा लाभ सीएम यादव ने बताई बजट की विशेषता

केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में मध्य प्रदेश में वस्त्र उद्योग से संबंधित बजट प्रावधानों का सवसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। कपड़ा उद्योग में अब दुनियाभर में एमपी की धाक जम सकती है। सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने इस मामले में जानकारी दी है। केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग से संबंधित घोषणाओं पर सीएम यादव ने कहा कि इनसे प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल की तस्वीर बदल जाएगी। यहां सर्वाधिक कपास उत्पादन होता है। गुणवत्ता के कारण विश्वभर में इसकी डिमांड बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मला ​सीतारमण ने बजट भाषण में देश में चैलेंज मोड पर मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की बात कही है। उन्होंने राष्ट्रीय फाइबर योजना की भी घोषणा की। सिल्क प्रोडक्शन, मशीनरी सपोर्ट, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट प्रोग्राम तथा टेक्सटाइल्स सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट के लिए अहम ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने गारमेंट सेक्टर को खासा विस्तार देने की बात कही। सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में पीएम मित्र पार्क के रूप में मध्यप्रदेश को टैक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश को भी विशेष लाभ होगा। केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद मप्र सरकार में खुशी की लहर है और इसी बजट को आत्मसात करते हुए प्रदेश की सरकार ने अपने बजट में भी इसी तरह के प्राविधानों को शामिल करने की रणनीति तैयार की है जिससे एमपी को वस्त्र उद्योगों के मामले में समृद्ध प्रदेशों की श्रेणी में लाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow