पूर्व सीएम शिवराज ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को कहा 'सास भी कभी बहू थी'
अप्रत्याशित रुप से नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के नेता जोड़ घटाव में लगे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम शामिल था। पूर्व सीएम के निवास पर जिस प्रकार से सिक्योरिटि बढ़ाई गई उसके बाद अफवाह को पंख भी लग गए। लेकिन अचानक बिहार के नेता नितिन नबीन की घोषणा कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी राजनीतिक विश्लेषकों को फेल करते हुए चर्चा के लिए एक नया विषय दे दिया। इस बीच मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पर नितिन नबीन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 'सास भी कभी बहू थी' पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जहां पर प्रतिभाओं को निखारा जाता है और फिर उन्हे नेतृत्व दिया जाता है। भाजपा में सीनियरिटी और जूनियर का भाव नहीं होता है। जिस नेता को आगे कर दिया जाए वही सर्वमान्य नेता होता है। जब उन्हें एमपी का सीएम बनाया गया था तो उनकी भी उम्र 45 वर्ष के करीब थी और सभी ने उन्हें नेता माना। नितिन नबीन भी पार्टी की ऐसी ही खोज हैं। भाजपा में बड़ा पद किसी एक व्यक्ति की बपौती नहीं है कि जो बन गया वहीं रहेगा। यहां पर समय-समय पर परिवर्तन किए जाते हैं और उसके सार्थक परिणाम आते हैं।
What's Your Reaction?