IAS संतोष वर्मा के अंदर का 'रावण' आया बाहर कहा कितने संतोष वर्मा को मारोगे हर घर से संतोष वर्मा निकलेंगे
ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले संतोष वर्मा को अपने बयान पर पश्चाताप होने के बजाय गर्व की अनुभूति हो रही है। एक मंच पर संतोष वर्मा ने फिर बयान देते हुए कहा है कि कितने संतोष वर्मा को तुम मारोगे, कितने संतोष वर्मा को जलाओगे, कितने संतोष वर्मा को निगल जाओगे, क्योंकि हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर प्रदेश भर में ब्राह्मण वर्ग संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करने के कारण संतोष वर्मा का मनोवल और बढ़ गया है यही कारण है कि एक बार विवादित बयान देने के बाद अब संतोष वर्मा को ऐसा लग रहा है कि वो रावण बन चुका है। क्योंकि अभी तक लोग रावण की तुलना करते थे कि कितने रावण जलाओगे और कितने रावण मारोगे क्योंकि रावण तो हर व्यक्ति के अंदर है लेकिन संतोष वर्मा का रावण अब बाहर आ चुका है। और चैलेंज कर रहा है कि कितने संतोष वर्मा को मारोगे। मतलब साफ है कि राज्य सरकार अगर इस मामले में गंभीरता से संज्ञान नहीं लेती है तो आने वाले समय में इस प्रकार के बयान आम होंगे और हर जगह से इसी प्रकार के बयान आना शुरु हो जाएंगे। इस मामले में प्रदेश की मोहन सरकार फैसला लेने में जितनी देरी कर रही है ब्राह्मण वर्ग का ग़ुस्सा उतना ही बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकार हठ अपना रखा है कि वो इस मामले में कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। क्योंकि सरकार को डर है कि संतोष वर्मा पर कार्रवाई करने से उसका एक बड़ा वोटबैंक उसके हाथ से निकल जाएगा।
What's Your Reaction?