'हाथ में बायोडाटा' लेने के बजाय लोगों के दिल में जगह बनाएं,भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल की कार्यकर्ताओं को 'नसीहत'
मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक तरीका थोड़ा अलग है। यही कारण है कि वो पार्टी के कार्यकर्ताओं की समझ में नहीं आ रहे हैं। जिस प्रकार से लोगों ने कार्यकारिणी की उम्मीद की थी ठीक उसके विपरीत कार्यकारिणी जारी कर भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने यह बता दिया कि उन्होने पार्टी में एक नए अध्याय का आगाज कर दिया है। चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले खंडेलवाल ने जिस दिन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की उस दिन से आज तक पार्टी के पूर्व पदाधिकारी यही सोच रहे हैं कि आखिर प्रदेश अध्यक्ष करना क्या चाहते हैं। इन सब कयासों के बीच सोमवार को जब नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपने विजन के बारे में उन्हे बताया। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष ने आदिवासी वर्ग की बात करते हुए उन्हे कांग्रेस के किसी भी षड्मंत्र में शामिल नहीं होने के लिए कहा।दरअसर भाजपा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के उस बयान को आधार बनाया था जिसमें उन्होने कहा था कि हमारी पूजा पद्धति हिंदुओं से अलग है लिहाजा हम हिंदू कैसे हो सकते हैं। उनके बयान के लंबे समय बाद बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने ऐसा बयान देकर यह बता दिया कि वो कांग्रेस के हर षड्यंत्र पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने नव नियुक्त पदाधिकारियों में राहुल कोठारी,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,संगीता सोनी जैसे पदाधिकारियों का स्वागत किया वहीं इन सभी पदाधिकारियों ने दायित्व मिलने पर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता की चिंता पार्टी करती है और उसकी क्षमता अनुसार पार्टी काम देती है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हाथ में बायोडाटा लेने के बजाय लोगों के दिलों में जगह बनाएं। लोग आपकी तारीफ करें,ऐसा व्यक्तित्व बनाएं। कार्यकर्ता अपनी चिंता छोड़ दें,आपकी क्षमता अनुरुप पार्टी आपको काम देगी।
What's Your Reaction?