जीतू पटवारी 'किसान नहीं एक डिफेंडर' के मालिक हैं पार्टी बदलते ही राकेश सिंह यादव के बदले सुर
मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इंदौर से आने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में राकेश सिंह यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर और मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राकेश सिंह यादव कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व और कार्यप्रणाली से असहमति जताते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में उनका स्वागत है और उम्मीद है कि वो अपने अनुभव और राजनीतिक दक्षता के साथ संगठन को मजबूती देंगे। वहीं भाजपा का चोला ओढ़ते ही राकेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर करारा प्रहार किया। भाजपा के न्यू प्रवक्ता ने कहा कि जीतू पटवारी खुद को किसान बताते हैं लेकिन वो किसान नहीं हैं क्योंकि उनके पास डिफेंडर गाड़ी है और कोई भी किसान डिफेंडर नहीं चढ़ता है। राकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास कामर्शियल पैसा आता है। और वो बयान देते हैं तो बगैर आधार और तत्थ्य के।
What's Your Reaction?