दक्षिण-पश्चिम के 'भगवान' करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान करीब 500 से अधिक बच्चों के शामिल होने की संभावना

Jul 9, 2026 - 20:10
 0  38
दक्षिण-पश्चिम के 'भगवान' करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान करीब 500 से अधिक बच्चों के शामिल होने की संभावना

भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी 12 जुलाई रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। भाजपा विधायक सबनानी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। सभी प्रतिभाओं के सम्मान के लिए विधायक सबनानी ने मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र भवन में किया जाएगा। प्रेस वार्ता का आयोजन कर बीजेपी विधायक ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उनकी प्रतिभाएं होती हैं। जब समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है तब आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का वातावरण निर्मित होता है। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि बच्चों को नेताओं को भाषण सुनने के बजाय उनके करियर के लिए क्या उपयोगी है उसकी जानकारी देने के लिए विधायक सबनानी ने करियर काउंसलर को आमंत्रित किया किया। जिसके माध्यम से 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने वाले बच्चों को यह पता चल पाए कि उन्हें भविष्य में क्या करना चाहिए जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। समारोह में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले सभी बच्चों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा खेल,साहित्य,संगीत,नृत्य सहित विभिन्न प्रतिभाओं में शामाल होने वाले छात्र छात्राओं का भी सम्मान काया जा रहा है। इस मामले में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी का कहना है कि बच्चे जब मेहनत करते हैं और फिर जब उनका सम्मान होता है तो उससे वो प्रेरित होकर और मेहनत करते हैं। ठीक ऐसी ही प्रतिभाओं का सम्मान होने पर उनसे पीछे वाले बच्चे भी प्रेरणा लेते हैं और पढ़ाई में जम कर मेहनत करते हैं। इससे न सिर्फ उन बच्चों का भविष्य संवरता है बल्कि देश का भविष्य भी सुरक्षित होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow