जीतू पटवारी को मिली 'फटकार' 15 दिन के अंदर जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने का मिला अल्टीमेटम
मिशन 2028 की तैयारी में जुटी मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2025 को संगठन सृजन वर्ष के रुप में मनाया इस दौरान कांग्रेस ने पहली बार 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर बड़ी हिम्मत दिखाने की कोशिश की। लेकिन जिला अध्यक्षों की घोषणा को पांच महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक जिलों की कार्यकारिणी कांग्रेस घोषित करने में नाकाम रही है। गुरुवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की हाईलेबल मीटिंग में यह बात चर्चा का केन्द्र थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह दिल्ली की इस बैठक में शामिल थे जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए। इस बैठक के दौरान कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने जीतू पटवारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। जिसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी से साफ शब्दों में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जाए। बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने अपनी बात रखने का पूरी तरह से प्रयास किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताने का प्रयास किया कि मप्र कांग्रेस में गुटबाजी इतने अंदर तक है कि जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने में दिक्कतें आ रही है। क्योंकि दिग्विजय सिंह,कमलनाथ और अजय सिंह जैसे नेता पार्टी में हर जगह अवरोध उत्पन्न करने के लिए खड़े रहते हैं ऐसी स्थिति में जिलों की कार्यकारिणी कैसे घोषित हो। ऊपर से जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब तक विवाद थमा नहीं है और अब जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने के बाद एक बार फिर पार्टी को अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने जीतू पटवारी की एक नहीं सुनी और 15 दिन के अंदर कार्यकारिणी घोषित करने का अल्टीमेटम जारी कर दिया। अल्टीमेटम मिलने के बाद अब अध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दिल्ली में मिली फटकार और अल्टीमेटम के बाद जिला अध्यक्ष हैरान और परेशान हैं कि वो किस प्रकार से जिला अध्यक्षों की घोषणा करें।
What's Your Reaction?