एमपी बीजेपी की बड़ी कामयाबी प्रशिक्षण वर्ग में 'टॉप' पर रहा एमपी का संगठन
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन को देश भर में यूं ही माडल के रुप में नहीं देखा जाता उसके पीछे नेतृत्व कर्ता की सोच और उसकी टीम की अलग ही सोच रहती है। और उसी का परिणाम है कि 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' में मध्य प्रदेश ने देश भर में बाजी मारी है। पश्चिम मध्य क्षेत्र के सात राज्यों में मध्य प्रदेश के मंडल और जिला प्रशिक्षण वर्ग को शीर्ष नेतृत्व द्वारा सबसे सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में जहां इस उपलब्धि की सराहना की गई,तो वहीं आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और कुछ जिलों की कमियों को लेकर भी वरिष्ठ नेताओं ने कड़े तेवर दिखाए। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी सहित सभी संभाग और जिला प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के आंकड़े पेश किए। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी 62 संगठनात्मक जिलों और 1313 मंडलों में शत-प्रतिशत प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न करा लिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हर दो माह में नियमित रूप से कोर कमेटी की बैठकें हो रही हैं। अगले महीने (जुलाई) होने वाली कोर कमेटी की बैठकों में इन प्रशिक्षण वर्गों की और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी बनाने के सुझावों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
What's Your Reaction?